InquirerDPWH: Phase 2 of Edsa rehabilitation works to resume Friday eveningThe Jerusalem PostHadassah Medical Center opens new immunology center as Israel's allergic population growsInquirer EntertainmentCianne Dominguez: From ‘Showtime’ Sexy Babe to ‘Pinoy Big Brother’ housemateZDF heuteAktuelle Pressemitteilungen des ZDFConsequenceCeline Dion Slaps a Mean Air Bass While Rocking Out to Metallica at Sphere: WatchCBS NewsMusk says Tesla will end Cybertruck production next yearTagesschauKanarische Inseln melden vermehrte Flüchtlingsankünftekicker"Das hat etwas mit mir gemacht": Schmidt grübelte "Monate" über sein EndeRai NewsEx Ilva, tutti gli impianti dell'area a caldo sono spenti. Saltata intesa su Cassa integrazioneAntara NewsMinistry revitalizes 1,277 vocational school with additional budgetBollywood HungamaSCOOP: Salman Khan and Jio Studios strategise December 4 release for Maatrubhumi against Eetha; distribution battle intensifiesMeduza«Медиазона»: на войне в Украине погибли как минимум 350 российских срочников
The Daily Newsstand · Free, Always
Friday, November 6, 2026

वैभव सूर्यवंशी को बिहार की कमान, अनमोल कुमार को पहली बार सीनियर टीम में मौक़ा

Translate

Bet 365

सैयद हुसैन

Published: Nov 6, 2026, 1:10 PM (15 mins ago)

Vaibhav Sooryavanshi checks out his bat, Ireland vs India, 2nd T20I, Belfast, June 28, 2026

Vaibhav Sooryavanshi दलीप ट्रॉफ़ी के दौरान ईस्ट ज़ोन के उप कप्तान थे  •  Getty Images

सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी 2026-27 के शुरुआती दो मुक़ाबलों के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप उपकप्तान होंगे।

वीनू मांकड ट्रॉफ़ी में 86 गेंदों पर 184 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ अनमोल कुमार को पहली बार बिहार की सीनियर टीम में जगह मिली है। वह टीम में शामिल दो विकेटकीपरों में से एक हैं। दूसरे विकेटकीपर आयुष लोहारुका हैं।

बिहार क्रिकेट संघ (BCA) की चयन समिति ने 6 नवंबर को हुई बैठक के बाद टीम का चयन किया। चयन से पहले 4 से 6 नवंबर तक ट्रायल आयोजित किए गए थे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के ट्रायल और पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुनी है।

बिहार को अपने सभी मुक़ाबले इंदौर में खेलने हैं। टीम टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में 14 नवंबर को सौराष्ट्र और उसके बाद रेलवेज़ का सामना करेगी।

टीम में मोहम्मद इज़हार, मंगल महरोर और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी नज़र रहेगी। चयन समिति के नोट के मुताबिक़ मंगल महरोर और साकिब हुसैन का टीम में चयन उनकी फ़िटनेस पर निर्भर करेगा। पहले दो मैचों के बाद उनकी फ़िटनेस का आकलन किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि रणजी ट्रॉफ़ी के शुरुआती चार राउंड में बिहार को अपने सभी चार मुक़ाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में टीम से T20 फ़ॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

बिहार की टीम (पहले दो मैचों के लिए):

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अलतमिश अशरफ़, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इज़हार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज़ ख़ान, हिमांशु सिंह

सैयद हुसैन Cricinfo हिंदी में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं।@imsyedhussain

View the original on ESPN Cricinfo →

KioskNews shows a cleaned-up reading view extracted from the publisher’s page — the original always lives on their site, not ours.