ESPN DeportesVinícius cae y Diomande sube: nuevos valores del Real MadridThe Jerusalem PostHouthis abduct, indoctrinate kids to believe they are fighting Jews, Yemeni journalist tells 'Post'ESPNSources: Payton to expand role in more collaborative playcalling approachDaily MaverickWhy Africa’s agricultural crisis is a matter of race, class and epistemicideRTP DesportoCeferin recandidata-se à presidência da UEFA e defende reforma da FIFAZDF heuteEntdecken Sie das ZDF-NachrichtenstudioColliderStar Trek’s Most Infamous Disaster Is Officially Getting a Documentary [Exclusive]Business AMCEO van Ryanair waarschuwt dat vliegtickets in Europa tot 2028 duur kunnen blijvenVarietyAva DuVernay’s Doc ‘14th’ to Submit New Original Song by Brittany Howard and Robert Glasper for Oscars Consideration (EXCLUSIVE)DeadlineChuck Lorre Has Message For Trump Tonight Via ‘Georgie & Mandy’s First Marriage’ Title CardThe Hollywood Reporter“Where Is My Husband!” Inside the Song That Made Raye All The RageESPN CricinfoConnolly or Maddinson? Australia keep their cards close to the chest
The Daily Newsstand · Free, Always
Thursday, October 8, 2026

उस्मान ख़्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' पर कमिंस: सैंड पेपरगेट से टीम आगे बढ़ चुकी है

Translate

Matt Roller

मैट रोलर

Published: Oct 8, 2026, 3:14 PM (14 mins ago)

Pat Cummins says he supports Usman Khawaja's stance

Pat Cummins को Usman Khawaja ने अपनी किताब के कुछ अंश के बारे में जानकारी दी है  •  Getty Images

उस्मान ख़्वाजा ने अपनी आने वाली आत्मकथा में 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद से जुड़े कुछ विवरण ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के साथ साझा किए हैं। कमिंस ने गुरुवार को ज़ोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 2018 के इस विवाद से "आगे बढ़ चुकी है", क्योंकि वह साउथ अफ़्रीका लौट रही है।

कोड स्पोर्ट्स ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि ख़्वाजा ने कमिंस को किताब में शामिल चीज़ों के बारे में जानकारी दी है, हालांकि इसके विवरण को अब तक बेहद गोपनीय रखा गया है। ख़ास बात यह है कि ख़्वाजा ने इस किताब के लिए किसी घोस्ट राइटर की मदद नहीं ली है और इसके प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस ने भी एडवांस कॉपियां उपलब्ध नहीं कराई हैं।

शुक्रवार को डरबन में होने वाले पहले टेस्ट से पहले बात करते हुए कमिंस ने पुष्टि की कि उन्होंने ख़्वाजा से किताब और उसकी सामग्री को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ वाले विवाद के बारे में किसी नए ख़ुलासे की चिंता नहीं है, क्योंकि पिछले साढ़े आठ साल में वह इस मामले से जुड़े "लाखों सवालों के जवाब दे चुके हैं।"

संबंधित

कमिंस ने कहा, "हां, कुछ हफ़्ते पहले उज़ ने मुझे फ़ोन किया था और बताया कि वह एक किताब रिलीज़ कर रहे हैं। उन्होंने बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं दी। बस इतना बताया कि वह किताब लिख रहे हैं। हमेशा की तरह मेरा जवाब था, 'कोई बात नहीं, आप अपनी कहानी बता सकते हैं। बिल्कुल ठीक है।"

कमिंस और ख़्वाजा दोनों 2018 के उस कुख़्यात केपटाउन टेस्ट में खेले थे, जब कैमरन बैनक्रॉफ़्ट को गेंद पर सैंडपेपर लगाने की कोशिश करते हुए कैमरे में क़ैद किया गया था। इस घटना के बाद स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। गेंद से छेड़छाड़ में शामिल तीनों खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खेल की छवि ख़राब करने के आरोप में लंबे प्रतिबंध लगाए थे।

हाल में ख़्वाजा के साथ हुई बातचीत और किताब के बारे में और जानकारी पूछे जाने पर कमिंस ने कहा, "मुझे ज़्यादा पता नहीं है। आपको उनसे पूछना होगा। यह काफ़ी पुरानी बात है। उस समय सभी जांच और बाकी चीज़ें हो चुकी थीं। मैंने लाखों बार हर सवाल का जवाब दिया है। उस समय ही इस मामले से निपट लिया गया था।"

"मैं सिर्फ़ इतना कह सकता हूं कि एक टीम के तौर पर हम आगे बढ़ चुके हैं। पिछले आठ-नौ साल में एक ग्रुप के तौर पर हम जिस तरह रहे हैं और जिस तरह विकसित हुए हैं, उससे मैं बहुत ख़ुश हूं। और ज़ाहिर तौर पर मेरा फ़ोकस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी पर है।"

केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ कमिंस, जॉश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क और नेथन लायन लगातार इस बात से इनकार करते रहे हैं कि उन्हें बैनक्रॉफ़्ट की गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी थी। 2021 में उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर "अफ़वाहों और बिना आधार के इशारों" को ख़त्म करने की अपील की थी।

सैंडपेपरगेट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो बार सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए साउथ अफ़्रीका का दौरा किया है, लेकिन आगामी सीरीज़ पहली बार होगी जब वह टेस्ट क्रिकेट के लिए वहां लौटेगा। यही वजह है कि सीरीज़ से पहले 2018 की उस सीरीज़ को लेकर लगातार पुरानी घटनाओं पर चर्चा हो रही है। वॉर्नर भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने संकेत दिए हैं कि इस मामले से जुड़ी कुछ और जानकारी अभी सामने आ सकती है।

साउथ अफ़्रीकी ब्रॉडकास्टर सुपर स्पोर्ट के कैमरा ऑपरेटरों ने ही सबसे पहले बैनक्रॉफ़्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में क़ैद किया था। सुपर स्पोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया पर उस घटना की फुटेज दोबारा शेयर करते हुए इस सीरीज़ का प्रमोशन किया और लिखा, "इस तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ में हमारे कैमरे पूरी तरह सतर्क रहेंगे।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग भी टेस्ट टीम के साथ साउथ अफ़्रीका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के बीच रिश्ते अब पहले से बेहतर हैं।

ग्रीनबर्ग ने इस सप्ताह कहा, "दोनों टीमें एक ही होटल में ठहरी हुई हैं और वास्तव में साथ में नाश्ता भी कर रही हैं। मुझे नहीं लगता कि अब दोनों टीमों के बीच वह तनाव और भावनाएं हैं, जो पहले हुआ करती थीं। आठ साल बहुत लंबा समय होता है।"

ग्रीनबर्ग ने आगे कहा, "मुझे इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर, पिछले आठ साल में उसने जो हासिल किया है उस पर बहुत गर्व है। यह उस टीम से बिल्कुल अलग टीम है और माहौल भी बिल्कुल अलग है, जो आठ साल पहले यहां आई थी। ऑस्ट्रेलियाई जनता इस टीम पर, मैदान पर उसके प्रदर्शन और मैदान के बाहर उसके व्यवहार पर गर्व कर सकती है।"

View the original on ESPN Cricinfo →

KioskNews shows a cleaned-up reading view extracted from the publisher’s page — the original always lives on their site, not ours.